एन आई एन,

पिथौरागढ़। मंगलवार को कोतवाली के उपनिरीक्षक कमलेश जोशी ने वारंटी अभियुक्त सुभाष चंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ चेक बाउंस मामले में 138 एन आई एक्ट के तहत मामला विचाराधीन है। 

बार-बार सम्मन भेजे जाने के बाद भी वह कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था, जिस पर उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। अस्कोट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दिनेश कुमार और बेरीनाग क्षेत्र के अंतर्गत पुष्कर सिंह नगरकोटी को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp