एन आई एन,
पिथौरागढ़। नगर क्षेत्र में बंदरों का बढ़ता आतंक अब लोगों के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। सोमवार को
रई निवासी बीडी भट्ट अपने घर की छत पर बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक एक बंदर उनके सिर पर कूद पड़ा।
हमले में बंदर के नाखून लगने से उनके सिर में कई जगह चोटें आईं और खून बहने लगा। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लाये, फिलहाल उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। नगर और आसपास के क्षेत्र में बंदरों की बढती संख्या और मानवों पर हो रहे हमले से लोग खासे डरे हुए हैं।