एन आई एन,

पिथौरागढ़। में पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने जिले की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए विभाग में कई फेरबदल किये है। धारचूला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र नेगी को जौलजीवी का नया प्रभारी बनाया गया है। अस्कोट थाने के प्रभारी सुरेश कंबोज को घाट चौकी में तैनाती दी गई है। घाट चौकी की जिम्मेदारी संभाल रहे जितेंद्र सोराडी अब धारचूला भेजे गए हैं। पुलिस लाइन में तैनात रविंद्र यादव अस्कोट के नए प्रभारी होंगे। 

पुलिस लाइन में तैनात आशुतोष कुमार सिंह को धारचूला कोतवाली का निरीक्षक बनाया गया है, प्रदीप यादव को जौलजीवी से फॉरेंसिक यूनिट में लाया गया है। थल थाने के प्रभारी प्रकाश पांडे अब जाजरदेवल थाने के नए प्रभारी होंगे। यहां तैनात मनोज पांडे को उधम सिंह नगर के लिए स्थानांतरित किया गया है। गणेश भट्ट को थल थाने का प्रभारी बनाया गया है। धारचूला कोतवाली में तैनात योगेश कुमार को मदकोट चौकी का प्रभारी बनाया गया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp