एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिले के मुनस्यारी जौलजीबी मोटर मार्ग में बरम के पास सड़क धंसने से आज एक टिप्पर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में सवार बगडीहाट निवासी राजेंद्र राम और कनालीछीना बाजार निवासी नवीन कुमार घायल हो गए। इनमें एक घायल को डीडीहाट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना दोपहर 2:30 बजे के आसपास हुई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को मुख्य सड़क तक लाया गया। घटनास्थल पर चट्टाने नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। जिले में बारिश के बाद अब सड़कों के धंसने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है।



Share on Facebook Share on WhatsApp