एन आई एन,
पिथौरागढ़। देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद ने प्रसार प्रशिक्षण केंद्र थरकोट में तीन दिवसीय आवासीय उद्यमिता बूट कैंप का आयोजन किया। आयोजन में छात्र-छात्राओं को बिजनेस मॉडल ब्रांडिंग पैकेजिंग शासकीय योजनाएं लाइसेंसिंग बिजनेस पिचिंग आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कैंप में महाविद्यालय और कैंपस के 50 चयनित छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में उद्यमिता विशेषज्ञ डॉ. रजत शर्मा, डॉ. अश्वनी तिवारी, पिथौरागढ़ के इनक्यूबेशन मैनेजर कुंदन ने जानकारियां दी। आयोजन में केंद्र के पंकज पंत ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।