एन आई एन,

पिथौरागढ़। पुलिस का ऑपरेशन प्रहार अभियान जारी है। सोमवार को बेरीनाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत अशोक कुमार को, पिथौरागढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नीरज सिंह को, थल क्षेत्र में अजय सिंह मर्तोलिया को ,डीडीहाट क्षेत्र में ललित सिंह को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।

सभी के वाहन सीज कर दिए गए हैं। इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शुभम कुमार को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोपी गिरफ्तार किया गया। जिले भर में नियमों का उल्लंघन करने पर 88 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।



Share on Facebook Share on WhatsApp