एन आई एन,

पिथौरागढ़। अल्मोड़ा जनपद से स्थानांतरित होकर आए उप क्रीड़ा अधिकारी अरुण बनग्याल ने आज स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्यभार ग्रहण कर लिया। मूल रूप से धारचूला के रहने वाले अरुण ने वर्ष 2012-13 में राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्थान बेंगलुरु से बैडमिंटन में डिप्लोमा प्राप्त किया। वे 2018 में खेल विभाग में तैनात हुए थे। इससे पूर्व उन्होंने पौड़ी जनपद में भी सेवाएं दी थी। 

उनके द्वारा प्रशिक्षित बैडमिंटन खिलाड़ी शशांक क्षेत्री, निश्चल चंद, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुके हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ,उप क्रीडाधिकारी प्रताप सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जगत सिंह मेहरा ने आज पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जिले से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp