एन आई एन,

पिथौरागढ़। असम राइफल में तैनात बलुवाकोट निवासी हवलदार हिम्मत राम का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया है। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक के की लहर छा गई है। 

वर्तमान में उनका परिवार सल्मोड़ा में रहता है। उनका पार्थिव शरीर आज सुबह 10:00 बजे हवाई जहाज से दिल्ली पहुंचा। रात 10:00 बजे तक पार्थिव शरीर के पिथौरागढ़ पहुंचने की उम्मीद है। कल उनके पैतृक घाट बलुवाकोट में सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की जाएगी। उनके निधन पर जिले के तमाम लोगों ने गहरा दुख जताया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp