एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिले के सीमांत क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश से सड़क लगातार बाधित हो रही है। रविवार की रात्रि हुई भारी बारिश से धापा मिलम मोटर मार्ग में विशाल चट्टान टूट गई। चट्टान का मलवा सड़क पर बिखर गया। सड़क पर वाहनों का आवागमन बंद है।

जिलेभर में भारी बारिश के चलते 17 ग्रामीण सड़कें बंद पड़ी है। राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह खुला हुआ है।



Share on Facebook Share on WhatsApp