एन आई एन,

पिथौरागढ़। शांतिकुंज हरिद्वार स्थित श्री वेदमाता गायत्री ट्रस्ट ने पिथौरागढ़ में पहली बार 108 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ के आयोजन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। महायज्ञ का आयोजन 22 से 25 अप्रैल 2027 तक जिला मुख्यालय में होगा।

ट्रस्ट की संचालिका शैलबाला पण्ड्या ने जारी पत्र में बताया कि नारी सशक्तीकरण वर्ष 2026-27 के अंतर्गत महायज्ञ को सहर्ष स्वीकृति दी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद गायत्री परिवार और आयोजन समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।



Share on Facebook Share on WhatsApp