एन आई एन
पिथौरागढ़। श्री रामलीला प्रबंधकारिणी समिति सदर के चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत नगर निगम सभागार में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी राजेंद्र तिवारी की देखरेख में आयोजित चुनाव में एडवोकेट भूपेंद्र सिंह मेहरा अध्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव में त्रिभुवन साह एवं अशोक पाटनी को उपाध्यक्ष, अनिल सिंह माहरा को सचिव, राहुल साह एवं कविन्द्र साह को उप सचिव, उमेश जोशी को कोषाध्यक्ष, आशीष पुनेठा को लेखा परीक्षक तथा दीपक गुप्ता को व्यवस्थापक पद पर सर्वसम्मति से चुना गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित लोगों ने स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा रामलीला समिति की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर सुनील वर्मा, शिवराज सिंह अधिकारी, राजू वर्मा, पार्षद नीरज जोशी, पार्षद सुशील खत्री, नंदन जोशी, उमेश लाल साह, दिनेश पंत, भुवन चंद्र पांडेय, विक्रांत पुनेड़ा, भगवान पंत, आजाद मेहरा, अकबर खान, बंशी गड़कोटी, कल्लू राम वाल्मीकि, देवा लुंठी और कौशल भट्ट सहित अनेक लोग मौजूद रहे।