एन आई एन,

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र के पनौली वार्ड निवासी 25 वर्षीय शोभा देवी अपनी 5 वर्षीय पुत्री वंशिका के साथ 19 जून को घर से अस्पताल जाने की बात कह कर निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। परेशान परिजनों ने कई स्थानों पर महिला और बच्ची की खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई।

महिला के पति राजेंद्र प्रसाद ने महिला और बच्ची की तलाश करने की मांग को लेकर पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



Share on Facebook Share on WhatsApp