एन आई एन,
पिथौरागढ़। जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत रविवार को इंटर कॉलेज बीसाबजेड़ में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक बिशन सिंह चुफाल, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपिका चुफाल ने शिविर का शुभारंभ किया।

शिविर में 27 विभागों द्वारा अपने स्टॉल लगाकर लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर दर्जनों लोगों का उपचार किया और दवाई वितरित की। विधायक चुफाल ने कार्यक्रम के तहत लगाये जा रहे बहुउद्देशीय शिविरों का लाभ उठाने का आह्वान आम जनता से किया। समापन अवसर पर वन विभाग की ओर से आयोजित एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत मुख्य अतिथि ने पौधा लगाया। कार्यक्रम को संपन्न कराने में विकासखंड मूनाकोट के कर्मचारियों ने सहयोग दिया।