एन आई एन,
पिथौरागढ़। सेवा पखवाड़ा के तहत बीती रात्रि रामलीला मैदान में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सांस्कृतिक दलों ने शानदार लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर लोगों को विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

सेवा पखवाड़ा के तहत 18 जुलाई तक विभिन्न स्थानों पर बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी, अपर जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।