एन आई एन,

पिथौरागढ़। धारचूला तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र नेगी के नेतृत्व में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। आर्मी तिराहे के पास एक बोलेरो वाहन चेकिंग के दौरान वाहन से दो पेटी शराब, एक पेटी बीयर बरामद हुई।

पुलिस ने इस मामले में चालक अनुज बुदियाल निवासी सिमखोला को गिरफ्तार कर लिया है। इधर पिथौरागढ़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी ने चेकिंग के दौरान वाहन चालक सौरभ कुमार को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा। वाहन को सीज कर दिया गया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp