एन आई एन,
पिथौरागढ़। में आदि कैलाश यात्रा पर जा रहे यात्रियों की कार पर पांगला के निकट बोल्डर आ गिरा। वाहन में एक ही परिवार के चार लोग सवार थे। देव योग से किसी को चोट नहीं आई। धारचूला कोतवाली के प्रभारी हरेंद्र नेगी ने बताया कि मेरठ निवासी पंकज कुमार उनकी पत्नी प्रीति दो बच्चे पांकसी और रियांश कार से आदि कैलाश जा रहे थे।
आज शाम चार बजे पांगला के निकट अचानक कार के बोनट पर बोल्डर आ गिरा। जिससे पूरा इंजन फट गया। वाहन में सवार किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई। पांगला पुलिस चौकी के जवानों ने कार को टो कर धारचूला पहुंचाया। मेरठ से आए लोगों ने आगे की यात्रा स्थगित कर वापस लौटने का निर्णय लिया है।