एन आई एन,
पिथौरागढ़। में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कलेक्ट्रेट सभागार में वनभूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। बैठक में मौजूद अधिकारियों ने जिला अधिकारी को लंबित प्रकरणों की वर्तमान स्थिति और उनके निराकरण के लिए किये जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रस्तावों के निराकरण में किसी प्रकार का अनावश्यक विलंब ना हो।
उन्होंने अपर जिलाधिकारी को वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित लंबित प्रकरणों की प्रत्येक सप्ताह समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिपूरक वनीकरण की समस्त औपचारिकताओं को प्राथमिकता से पूर्ण करने को कहा। बैठक में उप जिला अधिकारी सदर जितेंद्र वर्मा, उप प्रभागीय वनाधिकारी राजकुमार सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।