एन आई एन,

पिथौरागढ़। बालाकोट गांव निवासी बलबीर सिंह रावल ने अपने दादा की स्मृति में राइंका थरकोट को एक कंप्यूटर और कलर प्रिंटर भेंट किया। उन्होंने कहा कि वह विद्यालय हित के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। 

प्रधानाचार्य बीसी पाठक ने बलवीर सिंह रावल का आभार जताते हुए कहा कि कंप्यूटर और प्रिंटर शिक्षण व्यवस्था को और बेहतर बनाने में सहायक होंगे। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार, विक्रम सिंह, दान सिंह, धन सिंह, त्रिलोक सिंह, प्रवक्ता अनिल कुमार, राजेश जोशी, संजय जोशी, राजेंद्र पांडे, एलडी भट्ट आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp