एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिला अधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने आज ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्य की समीक्षा की। उन्होंने नगर निकाय के अधिकारियों को कचरे का स्रोत पर ही पृथक्करण करने व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाने साथ ही लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न नगर निकायों ने अपनी प्रगति का प्रस्तुतिकरण दिया।
जिलाधिकारी ने सभी सरकारी कार्यालय में चार प्रकार के कचरा पृथक्करण डस्टबिन लगाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने गुंजी में एमआरएफ केंद्र स्थापित करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश जिला पंचायत को दिए। बेरीनाग में ट्रचिंग ग्राउंड बनाने के लिए एक सप्ताह के भीतर भूमि चयन की कार्रवाई पूरी करने को कहा। बैठक में सीडीओ डॉ दीपक सैनी, एडीएम योगेंद्र सिंह, सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी आदि मौजूद रहे।