एन आई एन,
पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 दिल्ली से शुरू होगी। 51 सदस्यीय पहला दल रविवार को पिथौरागढ़ पहुंचेगा। पहले दल के लाइजनिंग ऑफिसर बंदना चौधरी दिल्ली से और ऋषभदेव झारखंड से हैं।
दल में सर्वाधिक 13 यात्री राजस्थान से नौ यात्री महाराष्ट्र से सात यात्री दिल्ली से पांच यात्री उत्तर प्रदेश से गुजरात हरियाणा तमिलनाडु से तीन-तीन आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से दो दो उत्तराखंड झारखंड मध्य प्रदेश और तेलंगाना से एक-एक यात्री शामिल हैं। जिलाधिकारी आशीष भट्टगांई ने सभी विभागों को यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। यात्रा को लेकर कुमाऊँ मंडल विकास निगम पिथौरागढ़ में तैयारियां पूरी हो गई है।