एन आई एन,
पिथौरागढ़। धारचूला तहसील के अंतर्गत रांथी सैली गांव में 3 वर्ष पूर्व लगाया गया बीएसएनल का मोबाइल टावर शोपीस बना हुआ है ।ग्रामीणों ने बताया कि इसे अब तक शुरू नहीं किया गया है ।जिस कारण लोगों को डिजिटल क्रांति का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि जिस भूमि पर मोबाइल टावर लगाया गया इसकी लीज का भुगतान भी विभाग ने नहीं किया है।
ग्रामीणों ने संचार विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर मोबाइल टावर को शीघ्र शुरू कराई जाने की मांग की ज्ञापन देने वालों में कविंद्र सिंह धामी, अंकित, पार्वती, कमला सहित तमाम ग्रामीण शामिल रहे।