एन आई एन,

पिथौरागढ़। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लगे सभी शिक्षकों को उपार्जित अवकाश का लाभ मिलेगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने आज इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक संगठन के प्रचार सचिव गोविंद आर्य ने बताया कि इस मांग को लेकर संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश राठी, महामंत्री सुरेश चंद ने प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की और उनके समक्ष उपार्जित अवकाश की मांग की थी।

चुनाव आयोग की ओर से इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए थे। संगठन के जिला महामंत्री बी आर कोहली ने कहा कि संगठन शिक्षक हितों के लिए हमेशा कार्य करता रहेगा।



Share on Facebook Share on WhatsApp