एन आई एन,
पिथौरागढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने लक्ष्मण सिंह महर परिसर में 119 शिक्षकों के पदों को घटाकर 95 किए जाने पर गंभीर चिंता जताई है। विभाग संयोजक इंदर सिंह बथ्याल के नेतृत्व में आज जिला अधिकारी और परिसर निदेशक के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
जिसमें पदों को स्वीकृति दिए जाने का स्वागत किया गया है। लेकिन पदों की संख्या घटाये जाने पर चिंता जताई है, संगठन ने पदों की संख्या पूर्ववत रखे जाने की मांग की है। संगठन ने कहा है कि पदों की कटौती स्वीकार नहीं की जाएगी। ज्ञापन सौंपने वालों में शिवम कांडपाल, नगर मंत्री जतिन भट्ट, बिरजू चौधरी आदि शामिल रहे।