एन आई एन,

पिथौरागढ़। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं फुटबॉल खिलाड़ी रमेश पुनेठा का आज निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। तमाम लोगों ने उनके जीआईसी स्थित आवास पर पहुंचकर दुख व्यक्त किया। 

दोपहर में रामेश्वर घाट में उनकी अंत्येष्टि की गई। उनके ज्येष्ठ पुत्र हेम पुनेठा, छोटे पुत्र नवीन पुनेठा और राजू पुनेठा ने मुखाग्नि दी। उनके निधन पर बारसंघ अध्यक्ष मोहन चंद भट्ट, लेखक राजेश मोहन उप्रेती, हरीश पुनेठा, राजू देवलाल, निर्मल उप्रेती, पवन जोशी, कैलाश उप्रेती, प्रकाश पुनेठा सहित तमाम लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp