एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिले में हुई भारी बारिश से 9 ग्रामीण सड़के अभी भी बंद हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक देवीसूना खेतार कन्याल, तवाघाट ठानीधार ,ड्योडा बारमो, तपोवन रांथी, कालिका खुमती, नाचनी भैंसकोट, होकरा नामिक, बडाबे तोली, सिलंगिया चमू धुरौली सड़क शुक्रवार को बाधित चल रही है।
विभाग ने बताया कि सभी सड़कों को खोलने के लिए कार्य चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग खुला हुआ है।