एन आई एन,
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण आवास प्लस 2024 के लिए सर्वे प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी ने कहा है कि इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों में 10 जुलाई तक बैठक की जायेगी।
उन्होंने आम जनता से इन बैठकों में भागीदारी की अपील की है। जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति आवास से वंचित न रहे।