एन आई एन,

पिथौरागढ़। भारत सरकार की नवीनतम महत्वाकांक्षी विकसित भारत ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के शुभारंभ के अवसर पर गुरुवार को विकासखंड मूनाकोट कार्यालय में एक कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री दिवाकर जोशी तथा नवागत खंड विकास अधिकारी ख्याली राम ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि, एबीडीओ पांडे, एडीओ पंचायत, रेखीय विभागों के कार्मिक, वीडीओ, रोजगार सहायक, बीएफटी, एनआरएलएम स्टाफ, मनरेगा श्रमिक, सामाजिक कार्यकर्ता सहित विकासखंड मूनाकोट के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यशाला में एबीडीओ, एडीओ पंचायत तथा वीडीओ प्रवीण बिष्ट ने विकसित भारत ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही मनरेगा योजना के अनुभवों एवं ग्रामीण विकास में रोजगारपरक योजनाओं की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।



Share on Facebook Share on WhatsApp