एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमसी रजवार आज सेवानिवृत हो गए। पिछले डेढ़ दशक से जिला चिकित्सालय में सेवाएं देने वाले डॉ. रजवार आम लोगों में खासे लोकप्रिय थे।
जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस एस नवियाल, पीएमएस डॉ. डीपी सिंह, पूर्व सीएमओ डॉ. जेएस नवियाल, पूर्व सीएमएस डॉ. भागीरथी गर्ब्याल, मेडलीन लॉरेंस, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर शिल्पा रावत, चीफ फार्मेसी अधिकारी टीएस तोमर, चीफ फार्मेसी अधिकारी पीएल वर्मा, प्रशासनिक अधिकारी कमलेश जोशी ने उन्हें विदाई देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. रजवार ने जिला चिकित्सालय स्टाफ से मिले सहयोग के लिए आभार जताया।