एन आई एन,

पिथौरागढ़। आदि कैलाश और ओम पर्वत दर्शन यात्रा के लिए प्रशासन ने इनर लाइन परमिट पर रोक लगा दी है। धारचूला के उप जिलाधिकारी आशीष जोशी ने बताया कि  मानसून काल शुरू हो गया है, आदि कैलाश यात्रा मार्ग में भूस्खलन आदि की संभावनाओं को देखते हुए इनर लाइन परमिट पर रोक लगाई गई है।

यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से लिया गया है। उन्होंने कहा कि मौसम साफ होने पर यात्रा को फिर से शुरू करने पर समय-समय पर विचार किया जाएगा। इनर लाइन परमिट बंद होने के बाद अब आदि कैलाश और ओम पर्वत दर्शन यात्रा भी फिलहाल बंद रहेगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp