एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिले से स्थानांतरित तीन चिकित्सकों के स्थानांतरण शासन ने रद्द कर दिए हैं। जिला चिकित्सालय में तैनात सर्जन मुकेश कुटियाल, मनोचिकित्सक डॉ ललित भट्ट और धारचूला उप चिकित्सालय में तैनात राजेश सिंह को जिले से स्थानांतरित कर दिया गया था। 

लोगों के विरोध के बाद शासन ने तीनों के स्थानांतरण रद्द कर दिए हैं। तीनों अपने स्थान पर बने रहेंगे।



Share on Facebook Share on WhatsApp