एन आई एन,

पिथौरागढ़। जनपद में संचालित होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस क्षेत्राधिकारी डीडीहाट उमेश मलिक ने डीडीहाट और अस्कोट में पुलिस कर्मियों के सम्मेलन में यात्रा सीजन को लेकर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने जवानों से कहा कि यात्रा मार्गो में सतर्क दृष्टि रखी जाए। कोई भी आपात स्थिति आने पर त्वरित कारवाई करने के निर्देश भी उन्होंने दिए।



Share on Facebook Share on WhatsApp