एन आई एन,
पिथौरागढ़। खंड विकास अधिकारी मूनाकोट आशा मेहता सेवानिवृत हो गई हैं। सेवानिवृत्ति पर कर्मचारियों ने उन्हें विदाई दी। विदाई कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने खंड विकास अधिकारी की कार्यशैली की सराहना की।
इस अवसर पर तमाम विभागीय अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी संगठन, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन के पदाधिकारी और विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। बागेश्वर से स्थानांतरित होकर आए ख्यालीराम ने खंड विकास अधिकारी का कार्यभार संभाल लिया है।