एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिला पंचायत सभागार बुधवार को जिला पंचायत सदस्य संगठन की बैठक प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल की उपस्थिति में तथा जिला पंचायत अध्यक्ष जितिन प्रसाद और उपाध्यक्ष श्रीमती दीपिका चुफाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने सदस्यों की मांगों पर अपनी सहमति जताते हुए संगठन को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने पर जोर दिया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से जिला पंचायत सदस्य संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें देवेंद्र चुफाल को जिलाध्यक्ष, कमल कन्याल को संरक्षक, लक्ष्मण कार्की को संरक्षक, ममता चन्याल और हेमंत सिंह को उपाध्यक्ष, ऋतिक पांडेय को महामंत्री तथा भावना लोहिया को मंत्री चुना गया।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष रेनू भट्ट, पंकज बोरा,  हेमंत सिंह, देवेंद्र सिंह, राहुल कुमार, ममता चन्याल, ऋतिक पांडेय, कमल सिंह, ज्योति कन्याल, राकेश चंद, लक्ष्मण सिंह कार्की, हेमा बम, विमला देवी, कपिल भंडारी सहित अन्य जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को सक्रिय एवं सशक्त बनाने तथा जिला पंचायत सदस्यों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।



Share on Facebook Share on WhatsApp