एन आई एन,
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत मंगलवार को प्रशिक्षण एवं मार्केटिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसमें विशेषज्ञों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभागियों को स्वरोजगार, कौशल विकास ,उत्पादों के विपणन के संबंध में जानकारियां दी। प्रतिभागियों ने समय-समय पर इस तरह के प्रशिक्षण आयोजित करने की आवश्यकता बताई।