एन आई एन,
पिथौरागढ़। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश 10 अगस्त तक होंगे। पिथौरागढ़ क्षेत्रीय केंद्र के निदेशक डॉ. कमलेश कुमार भाकुनी ने बताया कि इस वर्ष भागवत गीता स्टडीज, मानवाधिकार प्रमाण पाठ्यक्रम की शुरुआत की गई है।
युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए असिस्टेंट होमस्टे मैनेजर पाठ्यक्रम भी संचालित किया जा रहा है। सहायक क्षेत्रीय निदेशक भास्कर चंद्र जोशी ने बताया कि अब विश्वविद्यालय में सेमेस्टर आधारित पाठ्यक्रमों में सेमेस्टरवार फीस जमा करने की सुविधा दी जाएगी।