एन आई एन,
पिथौरागढ़। 3 जुलाई से जकार्ता में आयोजित होने वाली एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए पिथौरागढ़ जिले की निकिता चंद और काजल फर्स्वाण को भारतीय टीम में स्थान मिला है। इसी के साथ जिले के रहने वाले ललित मोहन कुंवर को भारतीय पुरुष टीम का कोच बनाया गया है।

इस शानदार उपलब्धि से जिले के खेल जगत में खुशी की लहर है। जिला खेल अधिकारी अनूप बिष्ट ने दोनों महिला बॉक्सरों को शुभकामनाएं दी है।