एन आई एन,

पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने आज मासिक अपराध गोष्ठी और सम्मेलन का आयोजन किया। उन्होंने कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, डिजिटल पुलिसिंग, लंबित प्रकरणों के निस्तारण, और जन शिकायतों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित होने वाले भ्रामक अफवाहपूर्ण और अवैधानिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने को कहा। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविंद बल्लभ जोशी, पुलिस क्षेत्राधिकारी धारचूला के एस रावत, पुलिस क्षेत्राधिकारी डीडीहाट उमेश मलिक मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp