एन आई एन,
पिथौरागढ़। पुलिस का ऑपरेशन प्रहार अभियान जारी है। बुधवार को जौलजीबी के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप यादव ने चेकिंग के दौरान भूपेंद्र सिंह बिष्ट को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा।
वाहन को सीज कर दिया गया है। जिले भर में शराब पीकर हुडदंग मचाने और ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले 123 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।