एन आई एन,

पिथौरागढ़। डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पांडे की पहल पर नगर के लोगों ने वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. भागीरथी गर्ब्याल को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया। 

नगर वासियों ने उन्हें शॉल और कुमाऊनी टोपी भेंट की।  मौजूद लोगों ने उनके आत्मीय व्यवहार की खासी सराहना की। इस अवसर पर महेश मखौलिया, पूर्व प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक, अशोक बोरा , प्रवीण बिष्ट , दर्शन लाल, राजेंद्र देवलाल, पार्षद नीरज जोशी, विशाल चंद, जगदीश कुमार आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp