एन आई एन,

पिथौरागढ़। तहसील क्षेत्र के जजुराली गांव में बीती रात्रि एक अज्ञात महिला अकेले घूमते हुए मिली। क्षेत्र के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप निरीक्षक ललित डंगवाल टीम के साथ गांव में पहुंचे। मानसिक रूप से परेशान दिख रही महिला अपना नाम पता भी नहीं बता पाई। महिला को वन स्टॉप सेंटर में भेजा गया। 

पुलिस ने महिला का विवरण आसपास के जिलों में साझा किया। पता चला कि महिला की गुमशुदगी खटीमा में दर्ज है। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन पिथौरागढ़ पहुंचकर महिला को अपने साथ ले गए। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp