एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिले के गौरीहाट गांव का 37 वर्षीय युवक का एक वर्ष बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। युवक के पिता बहादुर सिंह ने कहा है कि उनका पुत्र नरेश सिंह गुजरात के सूरत शहर में काम करता था। जून 20 25 में उसने अपने मोबाइल से घर पर बात की थी। इसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हो रहा है।

उसके मोबाइल पर फोन करने पर बताया जाता है कि अब वह यहां काम नहीं करता है। उन्होंने झूलाघाट थाने में तहरीर दर्ज करा कर अपने लापता पुत्र का पता लगाए जाने की मांग की है। नरेश सिंह विवाहित है।



Share on Facebook Share on WhatsApp