चिकित्सा विभाग में बीती रात्रि भारी तबादले हुए हैं। प्रदेश भर में 306 चिकित्सा अधिकारियों और चिकित्सकों की तबादले किए गए हैं। जिला अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक, सर्जन सहित मनोरोग विशेषज्ञ का भी तबादला कर दिया गया है। जिले को अब स्थाई मुख्य चिकित्सा अधिकारी मिल गए हैं। जिला चिकित्सालय में लंबे समय से तनाव डॉ. डी एस धर्मशक्तू को गदरपुर स्थानांतरित कर दिया गया है। जिला चिकित्सालय के सर्जन मुकेश कुटियाल को नैनीताल भेजा गया है। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. ललित भट्ट का तबादला रामनगर कर दिया गया है। टनकपुर उप चिकित्सालय में तैनात वरिष्ठ वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर प्रभा जोशी उप्रेती को जिला चिकित्सालय में सर्जन पद पर तैनाती गई है। महानिदेशालय में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जीवन सिंह चुफाल अब जिले के नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी होंगे ।हरिद्वार में कार्यरत डा. कमल को पिथौरागढ़ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात किया गया है । नैनीताल में बाल रोग विशेषज्ञ के पद पर तैनात डा. बृजेश विष्ट को धारचूला उप जिला चिकित्सालय में तैनात किया गया है। रुद्रपुर में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी पिथौरागढ़ में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
देहरादून में तैनात डॉ. विमलेश त्रिपाठी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय भेजा गया है। देहरादून में तैनात डॉ. कुलदीप मर्तोलिया पिथौरागढ़ में सेवा देंगे। डॉ. कमल रंजन भी देहरादून से पिथौरागढ़ भेजे गए हैं। काशीपुर में डॉ. अल्पना मिश्रा को गंगोलीहाट में नई जिम्मेदारी दी गई है। धारचूला में तैनात डॉ. राजेंद्र गुंज्याल खटीमा स्थानांतरित किए गए हैं। अल्मोड़ा चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष पंत अब पिथौरागढ़ में सेवा देंगे। रामनगर में तैनात निश्चेतक डा. संदीप पांगती और अल्मोड़ा में तैनात डॉ. हेमा रावत पांगती को पिथौरागढ़ भेजा गया है। पैथोलॉजिस्ट डॉ. राजेंद्र शर्मा देहरादून से पिथौरागढ़, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र सिंह नैनीताल से पिथौरागढ़, अल्मोड़ा में तैनात सर्जन डॉ. अमित सुकोटी पिथौरागढ़, नैनीताल में तैनात मणि भूषण पंत, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा में तैनात डॉ. राहुल प्रधान पिथौरागढ़ ,काशीपुर में तैनात डॉ. अमरजीत साहनी को पिथौरागढ़, बेरीनाग में तैनात फिजीशियन डॉ. सिद्धार्थ पाटनी को अल्मोड़ा, धारचूला में तैनात निथ्चेतक डॉ. कमल नयन जोशी को काशीपुर स्थानांतरित किया गया है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी का जिम्मा संभाल रहे डॉ. एस एस नवियाल को अल्मोड़ा जिला अस्पताल में अधीक्षक के पद पर भेजा गया है। जिला चिकित्सालय को नए चिकित्सक मिलने से व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। पहली बार जिले से बाहर चिकित्सक कम भेजे गए हैं ,जबकि बाहर से जिले में भेजे गए चिकित्सकों की संख्या अधिक है।