एन आई एन,
अल्मोड़ा जिले में लमगड़ा क्षेत्र के अंतर्गत बलिया बैगनिया रोड में आज एक अल्टो कार खाई में जा गिरी। कार में सवार 40 वर्षीय राजेंद्र सिंह बिलवाल, 35 वर्षीय जगदीश सिंह निवासी 56 वर्षीय लक्ष्मण सिंह निवासी और 55 वर्षीय पवन सिंह उपरोक्त निवासी बलिया जिला अल्मोड़ा की मौके पर ही मौत हो गई।
कार में सवार 45 वर्षीय गोपाल सिंह और 18 वर्षीय सचिन सिंह घायल हो गए। घायलों को एयरएम्बुलेंस की मदद से हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया गया है कि वाहन में सवार लोग विशौद बैगनिया से अपने गांव बलिया को वापस लौट रहे थे।