एन आई एन,
पिथौरागढ़। में घास काटने के दौरान एक महिला सर्पदंश का शिकार हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मूनाकोट ब्लाक के क्वारबन क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय नीरू देवी पत्नी प्रमोद कुमार सोमवार को खेत में घास काट रही थीं।
इसी दौरान उन्हें सांप ने काट लिया। परिजनों ने महिला को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गौरव ने बताया कि महिला का उपचार किया जा रहा है और उसकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।