एन आई एन,
पिथौरागढ़। हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज के होनहार बॉक्सर समीर बोहरा ने जालंधर में आयोजित सब जूनियर बालक वर्ग की नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में हरियाणा के बॉक्सर को पराजित किया। दसवीं कक्षा के छात्र समीर ने इससे पूर्व उज्बेकिस्तान में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था।
समीर बॉक्सिंग कोच रविंद्र सिंह और देश रत्न बोहरा से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं । उनकी उपलब्धि पर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा, जिला खेल अधिकारी अनूप बिष्ट ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।