एन आई एन,
पिथौरागढ़। पुलिस का ऑपरेशन प्रहार अभियान रविवार को भी जारी रहा। जाजरदेवल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुनील सिंह को, बलुवाकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैलाश राम को नशे में वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किया गया।

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी ने सनवाल बैंड के समीप मोहन राम को ढाबे में अवैध रूप से शराब बेचते पकड़ा, वहीं जनक पुनेठा को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने एक गैर जमानती वारंटी योगेश कुमार को चिमस्यानौला क्षेत्र से गिरफ्तार किया।