एन आई एन,

पिथौरागढ़। ऑल इंडिया सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी की बैठक 30 जून को मानस एकेडमी की सिटी ब्रांच में होगी।  जिला अध्यक्ष दयानंद भट्ट और महासचिव भास्करानंद जोशी ने बताया कि बैठक में सदस्यों को आईडी कार्ड दिए जाएंगे।

साथ ही वर्ष 2026 के कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि बैठक में नए सदस्य बनाए जाएंगे। साथ ही  आय व्यय का ब्यौरा भी रखा जाएगा।



Share on Facebook Share on WhatsApp