एन आई एन,
पिथौरागढ़। रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ महिला चिकित्सालय में दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी ने किया। इस अवसर पर मौजूद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस एस नबियाल ने कहा कि अभियान के तहत जिले भर में 4146 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिले भर में 632 बूथ बनाए गए हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अर्चना कौशिक ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें जुटी हुई हैं। लक्ष्य प्राप्ति के लिए घर-घर जाकर भी बच्चों को खुराक पिलाई जाएगी।