एन आई एन,
पिथौरागढ़। भारतीय जनता महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक आज पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। लक्ष्मी मेहता की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य वक्ता जिला सह प्रभारी सुनीता मुरारी ने महिला मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, महामंत्री शोभा भट्ट, उपाध्यक्ष भावना लोहिया, मंत्री कुसुम मेहता, कोषाध्यक्ष चंद्रकला सौन, मंडल अध्यक्ष पुष्पा सौन, उषा तिवारी, कल्पना टम्टा, लक्ष्मी जोशी, शोभा धामी, प्रियंका पांडे, रेनू शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन गीता ठाकुर ने किया।