एन आई एन,
पिथौरागढ़। अस्कोट क्षेत्र के डूंगरा गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष की महिलाओं ने थाने पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव की रहने वाली ललिता पोखरिया ने आरोप लगाया कि भगवती देवी ने उन्हें रास्ते में रोक कर उनके साथ गाली गलौच की और उनके चरित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।
उन्होंने आरोप लगाया है कि इससे पूर्व 28 मार्च को भी भगवती देवी और उनके पति ने उनके घर पहुंच कर गाली गलौज की थी। वही भगवती देवी ने आरोप लगाया है कि 16 जून को वह खेत में घास काट रही थी तभी दिगंबर सिंह उनके पास आया और उनके पति और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। 18 जून को उन्हें फिर धमकी दी गई। इससे उनका परिवार भयभीत है । उप निरीक्षक बसंत पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।